Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ पीडितों की सहायता हेतु तराई कुम्हार समाज द्वारा रक्तदान  कार्यक्रम 

 
   काठमाण्डू ,   भाद्र १० ।
रक्तदान एक ऐसा कार्य है ,जिसे महादान कहा जाता है । पुराने जमाने की तुलना में आज लोग  रक्तदान के प्रति अधिक जागरुक है । अब लोग केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं कैम्प लगाकर भी बडी तादाद में रक्तदान का कार्य करते हैं ।
रक्तदान द्वारा न केवल पीडित मानवता की  सेवा करने का मौका मिलता है ,बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान भी मिलती है ।
एक हफ्ते पूर्व आई बाढ़ के कारण देश के अधिकांश भूभाग प्रभावित हुए।  करीब दो सौ से अधिक लोगों की जानें गईं । सौ से अधिक लोग लापता हुए । फिलहाल  बाढ़  का कहर तो समाप्त हुआ लेकिन बाढ़ग्रस्त  क्षेत्रों  में स्वास्थ्य की समस्यायें दीखी गई हैं । खासकर बाढ़ पीडितों की सहायता करने के   उद्देश्य  से आज न्यूरोड  में स्थित  भूगोलपार्क में  तराई कुम्हार समाज नेपाल द्वारा रक्तदान  कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । रक्तदान कार्यक्रम में सौ से अधिक लोग रक्तदान किए।
मौके पर तराई कुम्हार समाज नेपाल के अध्यक्ष सीताराम पण्डित ने कहा कि रक्तदान से किसी के जीवन बचाने पर जो आत्मिक खुशी और सन्तुष्टि प्राप्त होती है ,उसका कोई मोल नहीं होता है ।
अवसर पर समाज के महासचिव हरिनारायण पण्डित ,सदस्य रामदेव पण्डित ,उमेश कुमार पण्डित तथा समाज के विशिष्ट व्यक्तित्व सुवोध प्रजापति एवं रामऔतार  पण्डित भी मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *