Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टिकट वितरण के प्रति कांग्रेस नेता शेखर कोइराला असंतुष्ट

 

काठमांडू, ११ भाद्र ।
नेपाली कांग्रेस के नेता शेखर कोइराला ने स्थानीय चुनाव में की गई टिकट वितरण प्रक्रिया के प्रति असंतुष्टि जाहेर किया है । आश्वीन २ गते प्रदेश नं. २ में होने जा रहे स्थानीय चुनाव संबंधी प्रसंग में फेशबुक स्टाटस लिखते हुए उन्होंने अपनी असंतुष्टि को जाहेर किया है ।
कोइराला ने अपनी फेशबुक स्टाटस में लिखें हैं– पहले और दूसरे चरण में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों को टिकट वितरण का जिम्मेदारी दिया गया था । तीसरे चरण में प्रदेश नं. २ में सम्पन्न होने जा रहे निर्वाचन के लिए टिकट वितरण का जिम्मेदारी महामंत्री डा. शशांक कोइराला और पूर्वमहामंत्री विमलेन्द्र निधि को दिया गया । जब इसमें विरोध होने लगा तो प्रदेश केन्द्रीय सदस्यों को टिकट वितरण के लिए जिम्मेदारी दिया गया ।’ कोइराला ने प्रश्न किया है– ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, केबी गुरुंग, खुमबहादुर खडका, कृष्ण प्रसाद सिटौला को बहर रख की गई टिकट वितरण प्रक्रिया को आम कांग्रेसी कार्यकर्ता कैसे न्याय संगत मान सकते हैं ?’
कोइराला आगे कहते हैं– ‘टिकट वितरण के लिए कूल ७ प्रदेशों में से ६ में एक प्रक्रिया और बांकी १ (२ नं. प्रदेश) में क्यों दूसार ही प्रक्रिया अपनाया गया ? इसको देखने से हम कैसे विश्वास करें कि पार्टी संस्थागत रुप में सञ्चालन हो रहा है ?’

यह भी पढें   जीवन यात्रा एक मंडी है, जहाँ हर क्षण कर्मों का व्यापार होता है : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *