द्वन्द्वकालीन मुद्दा में सतर्क रहने के लिए कांग्रेस–एमाले को चेतावनी
सुर्खेत, ११ भाद्र
योङ कम्युनिष्ट लिग (वाइसिएल) नेपाल के अध्यक्ष रामप्रसाद सापकोटा ‘दीपशिखा’ ने द्वन्द्वकालीन मुद्दा में कांग्रेस–एमाले को सतर्क रहने के लिए चेतावनी दिए हैं । उनका कहना है कि माओवादी को कमजोर बनाने के लिए अभी कांग्रेस–एमाले द्वन्द्वकालीन मुद्दा को लेकर षडयन्त्र कर रहे हैं । वाइसीएल ६ नंबर प्रदेश द्वारा आइतबार सुर्खेत में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए दीपशिखा ने कहा– ‘शान्ति सम्झौता के बाद जनयुद्धकालीन सभी मुद्दा समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी कांग्रेस और एमाले माओवादी नेताओं के विरुद्ध अदालत में मुद्दा दर्ज करा रहे है । जिसके चलते माओवादी केन्द्र निरुत्साहित हो रहा है ।’ उन्होने आगे कहा कि ऐसी हरकत रोकना चाहिए, नहीं तो वाइसीएल प्रतिकार में उतार आएगा । दीपशिखा ने आगे कहा– ‘हम भी कमजोर नहीं हैं, कांग्रेस–एमाले के विरुद्ध हम भी अदालत जा सकते हैं ।’
दीपशिखा को मानना है कि जनयुद्धकालीन घटनाओं के संबंध में अदालत द्वारा किया गया फैसला मान्य नहीं हो सकता । वाइसीएल निष्क्रिय होने के कारण माओवादी पार्टी भी कमजोर हो रहा है, ऐसी बात बताते ते हुए उन्होंने आगे कहा कि माओवादी कमजोर हो जाता है तो आंदोलन से प्राप्त उपलंधी भी खत्म हो सकता है, इसलिए अब वाइसीएल सशक्त रुप में आगे बढ़ेगा ।

