Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउवा का भारत भ्रमण सफल : नेपाली कांग्रेस

 

केपी ओली का चीन भ्रमण और माधव कुमार नेपाल का उत्तर कोरिया भ्रमण आपत्तिजनक : निधि

काठमांडू, ११ भाद्र ।
नेपाली कांग्रेस का निष्कर्ष है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा का भारत भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है । भारत भ्रमण में रहे प्रधानमन्त्री देउवा आज ही नेपाल वापस हो रहे हैं । उसके कुछ घंटा पहले पार्टी कार्यालय सानेपा में पत्रकार सम्मेलन करते हुए कार्यबाहक पार्टी सभापति विमलेन्द्र निधि ने बताया है कि प्रधानमन्त्री देउवा के भारत भ्रमण से दो देशों के बीच रही संबंध और मजबूत बनी है ।
भारत भ्रमण के दौरान संविधान संशोधन के संबंध में देउवा द्वारा दिया गया अभिव्यक्ति नेपाल में विवादित हो रहा है । लेकिन इस अभिव्यक्ति को कार्यबाहक पार्टी सभापति निधि ने बचाव किया है । निधि ने कहा है– ‘संविधान को अंतराष्ट्रीय समुदायों से स्वागत और समर्थन कराने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने उक्त अभिव्यक्ति दिया है, इसीलिए प्रधानमन्त्री का अभिव्यक्ति औचित्पूर्ण, परिपक्व और सार्थक है ।’
नेता निधि ने यह भी कहा है कि नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली द्वारा की गई चीन भ्रमण और माधव कुमार नेपाल द्वारा की गई उत्तर कोरिया भ्रमण आपत्तिजनक है । निधि ने दावा किया है कि चीन भ्रमण के क्रम में ओली ने संघीयता के विरुद्ध में चिनियां नेताओं के साथ विचार–विमर्श किया है और अनुमति बेगर ही माधव कुमार नेपाल ने उत्तर कोरिया का भ्रमण किया है ।

यह भी पढें   भारत में बने प्रियागोल्ड बिस्किटों के आयात, बिक्री और वितरण पर नेपाल ने रोक लगाया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com