अपनी ही बेटी का बलात्कार करने वाले पिता ने हिरासत में की अात्महत्या
अपनी ही बेटी के बलात्कार के अाराेप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने प्रहरी हिरासत में ही अात्महत्या कर ली है । खाेटांग दिप्सुंग का निवासी अाैर धरान ५ देउराली में रहने वाले ३३ वर्षीय श्रीधन विश्वकर्मा ने रविवार काे पुलिस हिरासत में अात्महत्या कर ली है ।
घर में अकेली बेटी के साथ बलात्कार करने के अाराेप में पुलिस ने बिश्वकर्मा काे गिरफतार किया था । उसके विरुद्ध उसकी पत्नी ने ही थाने में शिकायत की थी जिस अाधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था । प्रहरी कार्यालय धरान के डीएसपी ढकेन्द्र खतिवडा ने जानकारी दी है ।


