प्रधानमंत्री देउवा कें भारत भ्रमण पर जानिए कौनसी नेता नें क्या कहा ?
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ अगस्त ।
प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के हालिया भारत दौरे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी हैं । आज रिपोर्टर्स क्लब नेपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेपाली काँग्रेस के नेता एवं प्रधानमन्त्री के भ्रमण दल के सदस्य एनपी साउद ने कहा की प्रधानमन्त्री देउवा के भारत दौरे को ऐतिहासिक तौर पर सफल बताया ।
वहीं नेकपा (एमाले)के नेता आनन्दप्रसाद पोखरेल ने प्रधानमन्त्री पर भारत में जाकर नेपाल के आन्तरीक मामले अनावश्यक रूप में साझा करने का आरोप लगाया । इसी तरह अलग अलग दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री देउवा के भारत दौरे को लेकर सकारात्मक और नकारात्मक टिप्पणियाँ की ।


