Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल प्लेन हादसे में इस ‘रसना गर्ल’ की हो गई दर्दनाक मौत

 

फिल्म ‘पा’ और सॉफ्ट ड्रिंक ‘रसना’ के विज्ञापन में नजर आ चुकी बाल कलाकार तरुणी सचदेव की नेपाल में हुए प्लेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है|

तरुणी इस प्लेन में अपनी माँ गीता सचदेव के साथ सवार थी जो कि एयरपोर्ट पर उतरते वक्त अनियंत्रित होकर एक पहाड़ी से टकरा गया और क्रेश हो गया|

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली अधिकारिक जानकारी के अनुसार तरुणी और उनकी माँ का नाम उन पंद्रह लोगों की सूची में शामिल है जो पोखरा से जोमसोम जा रहे थे| तरुणी ने रसना के अलावा कई विज्ञापनों में काम किया था| वह एक एड में करिश्मा कपूर के साथ भी नजर आई थीं|

यह भी पढें   अपनी जीत के बाद थापा चले पार्टी कार्यालय सानेपा

इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था| बाल कलाकार के तौर पर उनकी फिल्म ‘पा’ थी|इसके अलावा वह सत्यम और वेलिनाक्षत्रम जैसी दो मलयालम फिल्मों में भी काम किया था|इसके अलावा वह शाहरुख़ के साथ ‘क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं’ में भी नजर आई थीं| दैनिकभास्करडॉटकॉम तरुणी और उनकी माँ की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है|

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com