Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेखा के शपथ ग्रहण की कवरेज से जया बच्चन नाराज, शिकायत दर्ज कराई

 

नई दिल्ली ।। समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन एक बार फिर रेखा से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। वह रेखा के शपथ ग्रहण की टीवी कवरेज को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि रेखा के शपथ ग्रहण के दौरान कैमरा बार-बार उनके ऊपर लाने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने इस बारे में राज्यसभा टीवी के खिलाफ बाकायदा शिकायत भी दर्ज कराई है।

यह पहला मामला है जब किसी सांसद ने इस बात के लिए शिकायत दर्ज कराई है कि टीवी कैमरा बार-बार उस पर क्यों फोकस कर रहा था? हमारे सहयोगी समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने इस बारे में खबर दी है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के असंतुष्ट पक्ष की बैठक शुरु

तस्वीरों में: रेखा के शपथ समारोह में निगाहें थी जया पर

गौरतलब है कि जया बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बताए जाते रहे हैं। राज्यसभा में रेखा की सीट निर्धारित होने के बाद जब जया ने अपनी सीट बदलवाई तो उसके बारे में भी मीडिया में यही कहा गया कि उनसे आमना-सामना टालने के लिए ही जया ने अपनी सीट बदलवाई। हालांकि जया का कहना था कि समाजवादी पार्टी के सांसद बृजभूषण तिवारी की अचानक हुई मौत की वजह से उन्होंने अपनी सीट बदलवाई। दिवंगत तिवारी की सीट उनके नजदीक ही थी।

यह भी पढें   महेश बस्नेत ने प्रधानमंत्री को दी नसीहत, कहा—राजनीति भावनात्मक पोस्ट से नहीं, काम और परिणाम से चलती है

रेखा के शपथग्रहण के दौरान सबका ध्यान इस बात पर था कि जया की क्या प्रतिक्रिया होती है। इस वजह से राज्यसभा टीवी का कैमरा भी बार-बार जया बच्चन को दिखा रहा था। अब जया ने इस पर आपत्ति जताई है।नवभारतटाइम्स.कॉम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com