Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रीपरिषद् के निर्णय : प्रतिनिधी और प्रदेश सभा के चुनाव दों चरण (जानए पुरी कहानी)

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ अगस्त ।
सरकार ने प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा के चुनावों को दो चरणों में कराने का निर्णय किया है, जिसके तहत प्रतिनिधि सभा का चुनाव आने वाले मार्गशीर्ष १० गते को और प्रदेश सभा का चुनाव मार्गशीर्ष २१ गते को होगा ।

मंत्रिपरिषद की बैठक ने प्रदेश प्रमुख और प्रदेशों की राजधानी निर्धारण के विषय में राजनीतिक विचार–विमर्श कर निराकरण करने का निर्णय किया है, ये जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा संचार मंत्री मोहन बस्नेत ने दी ।

यह भी पढें   सरकार नहीं गिरेगी, बल्कि 'सरकार गिरेगी' कहने वाले लोग खुद बेहोश होकर गिर सकते हैं: रवि लामिछाने

साथ ही राष्ट्रीय प्राकृतिक स्रोत एवं वित्त आयोग गठन करने के लिए संवैधानिक परिषद में सिफारिश करने और पंचेश्वर बहुउद्देश्यीय परियोजना के डीपीआर के काम को द्रुत गति में आगे बढ़ाने का निर्णय सरकार ने किया ।

बैठक ने कुछ सचिवों का तबादला करने का निर्णय भी किया है, जिसके तहत कृष्णराज देवकोटा आपूर्ति मंत्रालय, शंभु कोइराला भूमि सुधार तथा व्यवस्था मंत्रालय, कृष्णराज बीसी पेय जल तथा साफ–सफाई मंत्रालय और महेश्वर न्यौपाने पर्यटन मंत्रालय में ट्रांसफर होंगे ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन का उद्घाटन सत्र संपन्न

इसके अलावा भंसार क्षेत्र के सुधार और आधुनिकीकरण के लिए एशियाई विकास बैंक से १५ अरब ४८ करोड़ रुपए के ऋण और अनुदान सहायता स्वीकार करने का निर्णय भी बैठक ने किया है ।

इसी बीच गृह मन्त्रालय ने इसी भाद्र के १८ गते रविवार को इस्लाम धर्मावलंबियों के पर्व बकर ईद (ईद उल जोहा) के लिए सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय किया है । गृह मन्त्रालय ने आज सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com