Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजद को नोटिस भेजकर आयकर विभाग ने मांगा रैली का हिसाब

 

पटना {मधुरेश प्रियदर्शी}–राजद सुप्रीमों और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।देश बचाओ-भाजपा भगाओ महारैली की अपार सफलता से गदगद राजद को आज उस समय करारा झटका लगा जब आयकर विभाग ने राजद को रैली में खर्चे का हिसाब देने के लिए नोटिस थमा दिया। नोटिस के माध्यम से आयकर विभाग ने 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गई रैली में हुए खर्चे का हिसाब मांगा है। आयकर विभाग की टीडीएस शाखा ने लालू से रैली में हुए खर्चे का हिसाब मांगा है।

 

बीते रविवार (27 अगस्त) को पटना के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रैली आयकर विभाग के रडार पर आ चुकी है। रैली में हुए खर्चों को लेकर पूछताछ की गई है। आयकर विभाग ने राजद से खर्चे को लेकर कई सवाल पूछे हैं। रैली में हुए खर्च के पैसे किसने दिए? रैली में आए वीआईपी गेस्ट को होटल में किसने ठहराया?

 

इस रैली में गैर एनडीए दलों के नेताओं का जुटान हुआ था। इस रैली मे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद, समाजवादी पार्टी से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जदयू से बागी सांसद शरद यादव और अली अनवर सहित गैर एनडीए दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

 

बता दें कि कई जांच एंजेंसियों ने जहां एक ओर लालू यादव के पूरे परिवार से बेनामी संपत्ति मामले में जांच की कार्रवाई की है और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी यादव-तेजप्रताप यादव, पुत्री मीसा भारती और चंदा यादव और मीसा के पति शैलेष कुमार से पूछताछ की है और अब लालू यादव से भी इस मामले में पूछताछ की जा सकती है वहीं आज आयकर विभाग ने उनसे रैली में हुए खर्चे का हिसाब मांगा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *