Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं निर्वाचन के पक्ष में नहीं हूं : अनिल झा

 

काठमांडू, १६ भाद्र ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता अनिल झा ने कहा है कि वे निर्वाचन के पक्ष में नहीं है । काठमांडू में शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– मैं तो शुरु से ही निर्वाचन के विरुद्ध में था । अभी भी मैं निर्वाचन के पक्ष में नहीं हूं । यद्यपि पार्टी ने निर्वाचन में जाने का निर्णय लिया है । मैं अल्पमत में पड़ गया, बहुमत साथियों की सुझाव तो मुझें स्वीकार करना ही होता है ।’ उन का कहना है कि वर्तमान स्थिति में चुनाव में जाने से राजपा को लाभ नहीं होनी हो सकता है । यद्यपि उन्होंने यह भी दावा किया कि २ नं. प्रदेश में राजपा ही प्रथम पार्टी बनेगी । नेता झा ने यह भी कहा है कि सरकार को दिया गया समर्थन तत्काल वापस होना चाहिए ।
नेता झा ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी गठबंधन ने निर्वाचन आचार संहिता को उल्लंघन किया है । उन्होंने कहा– ‘बाढ़ पीडितों को राज्य ने राहत वितरण किया है, लेकिन यह राहत चुनाव केन्द्रित हो गया है । टेन्ट और चावल के साथ सत्ताधारी नेता वोट मागं रहे हैं, यह लज्जास्पद है ।’ झा को मानना है कि चुनाव जितने के लिए ही राहत वितरण हो रहा है । उन्होंने कहा– ‘तराई में आज राहत बाडने वाले एक पक्ष शर्त लगा रहे हैं कि राहत पाने के लिए ‘रुख’ में वोट डालिए, दूसरे नेता जा कर शर्त लगाते हैं कि ‘हँसिया हथौड़ा’ में वोट देते हैं, तब हम राहत वितरण करते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *