Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस अपनी निर्णय से नही बाह्य शक्तियों से चलता हैं : रघुवीर महासेठ

 

काठमांडू, १६ भाद्र ।
नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व मन्त्री रघुवीर महासेठ ने नेपाली कांग्रेस के ऊपर एक गम्भीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि नेपाली कांग्रेस अपनी निर्णय से कम और बाह्य शक्तियों से ज्यादा परिचालित होता है । काठमांडू में शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘नेपाली कांग्रेस अपनी कारण से नहीं बाह्य शक्ति की इशारे में चलता है ।’ उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में होने जा रहे २ नम्बर प्रदेश के स्थानीय चुनाव में नेकपा एमाले नेपाली कांग्रेस से चुनावी तालमेल नहीं कर सकता ।

यह भी पढें   अर्थमंत्री का दावा...प्रधानमंत्री और मुझ पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी और हमला किया जा रहा है


उन्होंने यह भी दावा किया है कि २ नं. प्रदेश में भी नेकपा एमाले ही प्रथम पार्टी बनेगा । नेता महासेठ ने कहा– ‘किसी पार्टी से चुनावी तालमेल में हो या नहीं, नेकपा एमाले को ४५ प्रतिशत से ज्यादा ही मत प्राप्त होने वाला है । इस का मतलव है– नेकपा एमाले २ नं. प्रदेश में भी प्रथम पार्टी बनेगा ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘दो नम्बर प्रदेश में भी एमाले को प्रथम पार्टी बनने से दुनियां की कोई भी ताकत नहीं रोक सकता ।’
उन्होंने कहा कि मधेश में एमाले के विरुद्ध जो गतिविधि हो रहा है, उससे एमाले को कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं है । उन्होंने कहा– ‘मधेश में एमाले को निषेध करनेवाले कुछ तत्व है, लेकिन वह एमाले को बाल भी बांका नहीं कर पाएगा ।’ महासेठ कहते हैं कि दिनभर राजपा और रात में कांग्रेस होने वालों की संख्या मधेश ज्यादा है । राजपा को चेतावनी देते हुए महासेठ ने आगे कहा– ‘दम हैं तो वोटिङ के माध्यम से एमाले को ‘आउट’ कीजिए । नहीं, तो १०–२० ‘हुल्लडबाज’ की हल्ला से एमाले डरने वाला नहीं है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि मधेश में एमाले की प्रतिस्पर्धा राजपा से नहीं कांग्रेस से हैं ।

यह भी पढें   सत्तापक्ष और विपक्षी दलों बीच वार्ता....प्रतिनिधि सभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *