स्पेन सरकार ने उत्तर काेरिया के राजदूत काे निकाला
मैड्रिड, आइएएनएस। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों से नाराज स्पेन सरकार ने उसके एक राजदूत को निष्कासित कर दिया है। स्पेन सरकार ने उत्तर कोरिया के राजदूत किम ह्योक चोल को अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है। देश में अब उत्तर कोरिया के राजदूतों की संख्या दो रह गई है। स्पेन उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों की कड़ी निंदा करता रहा है।

