Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनावश्यक मन्त्रियों की भीड़, निवास अभाव में मन्त्री रहते हैं विद्यालय में

 

काठमांडू, १८ भाद्र ।
जब शेरबहादुर देउवा प्रधानमन्त्री बनते हैं, कुछ न कुछ इतिहास बन जाता है । लेकिन इतिहास सकारात्मक नहीं, नकारात्मक होता है । विशेषतः मन्त्रिमण्डल में सहभागियों की संख्या में उन्होंने इतिहास बनाया है । इससे पहले ४८ सदस्यीय (जो अनावश्यक है) मंत्री मण्डल बनाकर इतिहास रचने वाले देउवा ने इस बार भी २ दर्जन से ज्यादा राज्य बना कर अपनी पुरानी रेकर्ड को ब्रेक किया है ।
आवश्यकता से ज्यादा मन्त्री होने के कारण उनके लिए आवास का भी अभाव हो रहा है । सिर्फ आवास ही नहीं, मन्त्रालय भवन (अफिस) का भी अभाव हो रहा है । एक ही मन्त्रालय में पार्टिसन करके दो मन्त्री भी रहते आ रहे हैं । निवास अभाव के कारण एक मन्त्री तो १२ दिन से विद्यालय में रहते आए हैं । युवा तथा खेलकुद राज्यमन्त्री तेजुलाल चौधरी ललितपुर महानगरपालिका–१, कुपण्डोल स्थित नाइटिंगेल स्कुल में सुरक्षा पोष्ट खड़ा कर रहते आए हैं । मन्त्री के सुरक्षा के लिए तैनाथ सुरक्षाकर्मी भी वही पोष्ट खड़ा करके रहने लगे हैं ।
स्मरणीय बात तो यह है कि किसी भी विद्यालय में सुरक्षाकर्मी हाथहतियार के साथ नहीं रह सकते हैं, ऐसा राज्य की नीति है । लेकिन नीति पालनकर्ता मन्त्री तथा कर्मचारी ही उस नीति को उल्लंघन कर रहे हैं । हां, नाइटिंगेल मन्त्री चौधरी का ही विद्यालय है, मन्त्री बनने से पहले से चौधरी उसी स्थान में रहते आए थे । जब राज्य मन्त्री बन गए, तब सरकार द्वारा उपलब्ध सुरक्षाकर्मी और सहयोगी को भी उन्होंने स्कुल में ही ले आए ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच रेल संपर्क की तैयारी तेज, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com