Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव को लेकर लगाया गया आचार संहिता दों वरिष्ठ मंत्री नें बताया गलत

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ सितंबर ।
मार्गशीर्ष में होने वाले प्रदेश सभा और प्रतिनिधि सभा के चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई आचार संहिता की वजह से सरकार के काम में मुश्किलें आने की बात सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री ने कही है ।

उप–प्रधान एवं स्थानीय विकास मंत्री विजय कुमार गच्छदार ने ये बताते हुए कि तीन महीने पहले से आचार संहिता को लागू करके निर्वाचन आयोग ने सरकारी काम में मुश्किलें खड़ी कर दी है, कहा कि इस विषय को परसों सोमवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में उठाया जाएगा ।

यह भी पढें   आर्थिक मंदी का असर: मधेश प्रदेश में एक साल में 1,938 उद्योग-व्यापार बंद

सप्तरी के राजविराज में प्रेस कॉन्प्रेंस के दौरान उप–प्रधानमंत्री गच्छदार ने ये बात कही । वहीं दूसरी तरफ दिपायल में नेपाल प्रेस यूनियन डोटी शाखा के बुलाए प्रेस कॉन्प्रेंmस में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री वीर बहादुर बलायर का भी यही कहना था कि आचार संहिता को लेकर सरकार के कार्य संपादन और विकास निर्माण में बाधा पहुँचेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com