Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा राजनीतिः हृदयेश त्रिपाठी अध्यक्ष मण्डल में चयन, मण्डल, कर्ण और राय को भी शामील करने की तैयारी

 




राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजाप) नेपाल के वरिष्ठ नेता हृदयेश त्रिपाठी को अध्यक्ष मण्डल में चयन किया गया है । ६ दल मिलकर गठित राजपा में आज तक ६ दल के प्रमुख ही अध्यक्ष मण्डल में रहते आए थे । वरिष्ठ नेता होने के नाते त्रिपाठी को अध्यक्ष मण्डल में शामील किया गया है । राजपा के नेता मनिष सुमन ने हिमालिनी डटकम को बताया कि त्रिपाठी अब आमन्त्रित स्थायी सदस्य के रुप में अध्यक्ष मण्डल में शामील हो गए हैं ।

यह भी पढें   काठमांडू महानगरपालिका द्वारा गणेश नेपाली की पत्नी को रोजगार देने की व्यवस्था

Loading…


नेता सुमन ने आगे कहा– ‘हृदेयशजी योग्य और सिनियर व्यक्तित्व हैं, मधेश राजनीति में उन का योगदान महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए त्रिपाठीजी को अध्यक्ष मण्डल में समावेश किए है ।’ सुमन को मानना है कि अब सिर्फ अध्यक्ष ही नहीं, सिनियर व्यक्तित्व को भी अध्यक्ष मण्डल में समावेश करने का रास्ता खुल गया है ।



त्रिपाठी को चयन करने के बाद अब अध्यक्ष मण्डल सात सदस्यीय हो गया है । लेकिन उसमें और लोगों को भी शामील करने की बात हो रही है । नेता मनिष सुमन के अनुसार मधेश राजनीति में स्थापित, सम्मानित और वरिष्ठ नेताओं को अध्यक्ष मण्डल में समावेश किया जाएगा । राजपा स्रोत ने बताया है कि बद्री प्रसाद मण्डल, लक्ष्मणलाल कर्ण और रामनरेश राय को भी अध्यक्ष मण्डल में रखने की बात हो रही है । नेता सुमन ने बताया है कि इसके सम्बन्ध में राजपा के अन्दर बहस हो रहा है ।



About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed