Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के विकास के लिए भारत ने हर संभव सहयोग किया है : डाँ अजय कुमार डी.सी.एम्.

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ सितंबर ।
नेपाल भारत महिला मैत्री समाज नें महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में विषेश भूमिका निभाई हैं । समाज की अध्यक्ष चन्दा चौधरी की अध्यक्षता में राजधानी के साँग्रीला होटल में किए गए एक कार्यक्रम में उपप्रधान तथा परराष्ट्र मंत्री कृष्ण वहादुर महरा नें कहा कि नेपाल भारत महिला मैत्री समाज नें महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमीका निभाई हैं ।


मंत्री महरा नें कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये कहा कि नेपाल भारत के सम्बन्ध पहले से बहुत बदल चुका हैं । उन्होंने कहा कि भारत में जब अँग्रेजों का शाषण था तो नेपाल भारत के सम्बन्ध अलग थें । जैसे कि नेपाल में राणा और राजा महाराजा के शाषण काल में जो नेपाल भारत का सम्बन्ध था वह अब बदल चुका हैं ।

यह भी पढें   संविधान दिवस पर नेपाली कांग्रेस का सरकार पर आरोप: "सरकार ही संविधान पर हमला कर रही है"

मंत्री महरा नें कार्यक्रम के दौरान नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के उत्तरोत्तर प्रगति के शुभकामना देते हुए नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में किया गया काम की सराहना किया ।


कार्यक्रम में दौरान भारतीय राजदुतावास के डा.अजय कुमार ने कहा कि नेपाल भारत के सम्बन्ध सदियों से हैं । नेपाल भारत के सम्बन्ध और ज्यादा प्रगाढ बनाने के लिए महिला मैत्री समाज की अहम भुमीका भी हैं ।
उन्होने आगे कहा कि भारतीय राजदुतावास के तरफ से नेपाल में हर संभव सहयोग किया गया हैं । उन्होंने कहा कि नेपाल में भुकम्प पीडितों के लिए पुर्ननिर्माण में बहुत सारें घरों का निर्माण किया हैं । गोरखा जैसे जिलों के गाउँ मे एकिकृत वस्ती निर्माण करनें के लिए भी दुतावास पहल कर रही हैं ।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नेपाल के हरेक विकास में भारत अपना निवेष करनें की बात बतातें हुए कहा कि उच्च विद्यालयों का निर्माण के लिए भी काम आगें बढा चुका हैं ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली थ्री ए सुरंग से ६ शव बरामद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com