Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस–माओवादी से नहीं, राष्ट्रवादी पार्टियों से चुनावी तालमेल किया जाएगा : कमल थापा

 

कञ्चनपुर, १८ भाद्र ।
राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि प्रदेशसभा तथा प्रतिनिधिसभा चुनाव में कांग्रेस–माओवादी से नहीं राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ चुनावी तालमेल किया जाएगा । कञ्चनपुर के भिमदत्त नगरपालिका में आइतबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्हों ने कहा– ‘वर्तमान सन्दर्भ में चुनावी तालमेल आवश्यक है । लेकिन चुनावी तालमेल कांग्रेस–माओवादी से नहीं, अन्य राष्ट्रवादी शक्तियों के साथ हो सकता है ।’
अध्यक्ष थापा ने यह भी कहा कि मंसिर में दो निर्वाचन (प्रदेश और प्रतिनिधिभा) निर्वाचन घोषणा में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता नहीं दिखाई दे रहा है । थापा को मानना है कि निर्वाचन आयोग और सरकार द्वारा की गई क्रियाकलाप के कारण निर्वाचन होने में आशंका पैदा हो रही है । अध्यक्ष थापा ने एक फरक प्रसंग में कहा है कि राप्रपा नेपाल आगामी दिनों में सात ही प्रदेश में सनातन धर्म सभा लगायत कार्यक्रम करने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com