Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीजा-साली अजब प्रेम की गजब कहानी ,पत्नी और बच्चे को छोड़ प्रेग्नेंट साली से शादी कर रहा था पति…

 

जीजा-साली की एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला बिहार के नालंदा जिले में सामने आया है। जहां वो अपनी गर्भवती पत्नी और मासूम बच्चे को छोड़ साली के साथ घर से दूर मंदिर में शादी कर रहा था। क्योंकि साली भी उसके बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन इस शादी की जानकारी उसकी पत्नी को हो गई और वो शादी रोकने के लिए मंदिर पहुंची। तब तक काफी देर हो चुकी थी। पति उसकी मांग में सिंदूर डाल चुका था। फिर मंदिर में ही पति-पत्नी और साली का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। देखते ही देखते आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।

Loading…




जहां 1 साल के मासूम बच्चे को गोद में लिए गर्भवती महिला जोर-जोर से रो रही थी तो शादी के जोड़े में खड़ी लड़की 6 महीने की गर्भवती थी। जिसके बाद वहां नजारा देख रहे लोगों ने लड़के को दोषी ठहराते हुए उससे पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वो भी उसके बच्चे की मां बनने वाली थी। इसलिए हमने शादी कर ली और चकमा देते हुए वहां से फरार हो गए। फिर दोनों सगी बहन सौतन बनकर लड़ते-झगड़ते घर चली गईं।





जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के नालंदा में बिहारशरीफ के मेहर गांव का है। जहां के रहने वाले मुकेश की शादी आज से 2 साल पहले बड़े धूमधाम से हिलसा की रहने वाली निर्मला (काल्पनिक नाम ) के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे। जब उसकी पत्नी मां बनने वाली हो गई तो उसकी देखभाल के लिए उसने साली को अपने पास बुला लिया। फिर पति पत्नी और साली एक साथ रहने लगे। इसी दौरान मुकेश और नीलम (काल्पनिक नाम) के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे। देखते-देखते कई महीने गुजर गए और पत्नी के साथ-साथ उसकी साली भी गर्भवती हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *