नेपाली कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय सिरहा में खुकुरी प्रहार
६ सितम्बर
प्रदेश न. २ में उम्मीदवारी के क्रम में चयन से असंतुष्ट पक्ष में हाेने पर नेपाली कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय सिरहा में खुकुरी प्रहार किया गया है । मेयर का टिकट पाने वाले डा. सुभाषचन्द्र यादव अाैर असन्तुष्ट उपेन्द्र यादव पक्ष के बीच हमला किया गया है । माना जा रहा है कि दस लाेग घायल हुए हैं । जिनमे नेपाली कांग्रेस क्षेत्र नम्बर ३ के क्षेत्रीय सभापति संजय यादव, बुधन यादव, देबनाथ सहनी, राजेश्वर यादव, रामबाबु यादव, अरुण यादव, जगदिश यादव अादि कार्यकर्ता घायल हुए हैं । इनका उपचार जिला अस्पताल सिरहा में हाे रहा है ।
कांग्रेस ने सिरहा नगरपालिकाका में मेयर का टिकट डा. सुभाषचन्द्र यादव काे दिया है । वाे नेका केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सीतादेवी यादव का बेटा है।


