Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डीएम की कुर्सी पर बैठे श्रम मंत्री तो मचा घमासान

 






शेखपुरा (बिहार)– मधुरेश प्रियदर्शी – बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा जिलाधिकारी के चेंबर में पहुंच डीएम की कुर्सी पर बैठ जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारे में घमासान मचा दिया है। इस फोटो के वायरल होते ही मंत्री पर हमला भी तेज हो गया।  गौरतलब है कि दो दिन पूर्व श्रम संसाधन मंत्री शेखपुरा पहुंचे थे तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद वह जिलाधिकारी के चेंबर में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा ली गयी एक सेल्फी का  फोटो सामने आया।



इस फोटो में यह साफ दिख रहा था कि मंत्री डीएम की कुर्सी पर बैठे हुए हैं और डीएम उनके सामने दूसरी कुर्सी पर बैठे हैं। इस फोटो के सामने आते ही आम लोगों के साथ साथ कई राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने इसे बेशर्मी और ओछी सोच करार दिया। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने कहा कि पद की मर्यादा कुर्सी की मर्यादा से जुड़ी रहती है।लोकतंत्र में मंत्री एक बड़ी हस्ती होती है । डीएम की कुर्सी पर बैठ मंत्री ने लोकतंत्र के साथ-साथ अपनी मर्यादा का उन्होंने खुद मजाक उड़ाया है ।

Loading…

उन्होंने कहा कि डीएम ने मर्यादा का पालन करते हुए अपनी कुर्सी छोड़ी और प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री के बैठने के बाद ही डीएम बैठते हैं। परंतु किसको कहां बैठना चाहिए यह मंत्री एवं डीएम को अच्छी तरह समझना चाहिए। वही इस मामले में सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने कड़े शब्दों में कहा कि डीएम की कुर्सी पर बैठ मंत्री ने ओछी सोच के साथ-साथ अपनी बेशर्मी भी दिखाई ।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मर्यादा का हनन मंत्री द्वारा किया गया और साथ ही साथ जनता की गरिमा का भी हनन हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को भी अपना सम्मान बना कर रखना चाहिए। फिलहाल मंत्री द्वारा डीएम की कुर्सी पर बैठ जाने की घटना शेखपुरा में तूल पकड़ रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed