तीनों तहों के चुनाव बाद संविधान कृयान्वयन के दिशा में आगें बढेगा : वरिष्ठ नेता पौडेल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ सितंबर ।
नेपाली काँग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा की तीनों तहों का स्थानीय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद देश संविधान कृयान्वयन की दिशा की ओर आगें बढ़ेगा ।
विराटनगर विमानस्थल पर आज सञ्चारकर्मीओं के साथ बातचीत करतें हुए नेता पौडेल ने कहा की ंतीसरे चरण के चुनाव के बाद हि संविधान कृर्यान्वयन के चरण में देश आगें बढ़ेगा लेकीन फिल्हाल संविधान संशोधन की कोई संम्भावना नही हैं ।

