Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी के प्रेमी की कुल्हाडी से हत्या अाैर फिर पहुँचा थाने ।

 

जौनपुर (जेएनएन)। अमानत में सौंपी गई पत्नी संग अवैध संबंध और उसे घर ले जाने के दौरान नपुंसक कहने से आक्रोशित पति ने अपने दोस्त की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। मंगलवार की रात सैद गोरारी गांव में वारदात को अंजाम देने के बाद उसने थाने पहुंच खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़त परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।सैद गोरारी गांव निवासी अबरार (45) की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे उसे सात बच्चे हैं। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं और उससे भी तलाक हो चुका है। वह कभी यहीं पर अलग घर में तो कभी मायके रहती है।अबरार ने गांव के ही अपने खास दोस्त अंसार, उसकी पत्नी शाहजहां व तीन बच्चों को लगभग तीन वर्ष से अपने घर में शरण दे रखी थी। शरण मिलने के कुछ दिन बाद पत्नी-बच्चों को अमानत के रूप में दोस्त के घर छोड़ अंसार रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई चला गया। इस दौरान अबरार व शाहजहां में गहरा प्रेम हो गया। अवैध संबंधों की चर्चा आम हो गई। कुछ दिन पूर्व अंसार बीमारी की हालत में मुंबई से गांव आया। घर ले जाना चाहा तो शाहजहां आनाकानी करते हुए उसे वहीं रहने के लिए मनाने लगी। उसने मना किया तो शाहजहां ने भी साथ जाने से इंकार कर दिया। इसे लेकर अबरार और अंसार में विवाद होने लगा। अबरार ने उसे नपुंसक कह चले जाने को कहा। धोखे से आहत अंसार यह सुनकर आगबबूला हो उठा। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अबरार को काट डाला। वारदात के बाद थाने पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। उसे हिरासत में लेने के बाद मौके पर पहुंचे तो वहां सच्चाई का पता चला। भाग रही उसकी पत्नी शाहजहां को पकड़कर पुलिस थाने लाई। अबरार के पुत्र शाकिब की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ अनिल ङ्क्षसह ने बताया कि शाहजहां के साथ तीन वर्ष से अवैध संबंध के चलते अबरार की हत्या हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *