Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काैन है डैडी की एेश्वर्या राजेश

 
मिलिए 'डैडी' की ऐश्वर्या राजेश से, नेशनल अवार्ड विनिंग फ़िल्म का रही हैं हिस्सामिलिए ‘डैडी’ की ऐश्वर्या राजेश से, नेशनल अवार्ड विनिंग फ़िल्म का रही हैं हिस्सा
ऐश्वर्या राजेश को बॉलीवुड प्रेमी भले ही ना जानते हों मगर तमिल सिनेमा में ये एक नामचीन हस्ती है। ऐश्वर्या का परिवार भी फ़िल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है।

मुंबई। अर्जुन रामपाल की फ़िल्म ‘डैडी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फ़िल्म की कहानी गैंगस्टर से पॉलिटिशियन बने अरुण गावली पर आधारित है जिसका किरदार निभा रहे हैं अर्जुन रामपाल। अशीम आहलूवालिया द्वारा डायरेक्ट हो रही यह फ़िल्म 8 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है। वैसे, इस फ़िल्म से एक नया चेहरा बॉलीवुड स्क्रीन पर चमकने वाला है और वो है फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का।

जब भी बॉलीवुड में किसी नए चेहरे का आगमन होता है हर कोई उसके बारे में बात करने लग जाता है। ऐश्वर्या राजेश को लेकर लोगों के दिल में कई सवाल हैं। हर कोई ऐश्वर्या को नहीं जानता। वो कहां से आईं हैं और उनका फ़िल्मी बैकग्राउंड क्या है, आइये आपको इनके बारे में सबकुछ बतातें हैं।

एेश्वर्या  राजेश को बॉलीवुड प्रेमी भले ही ना जानते हों मगर तमिल सिनेमा में ये एक नामचीन हस्ती है। ऐश्वर्या का परिवार भी फ़िल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। ऐश्वर्या के पिता राजेश भी तमिल सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में से एक हैं और उनकी मां थिएटर्स में काम कर चुकीं हैं।  चेन्नई में जन्मीं ऐश्वर्या को पहचाना तब मिली जब उन्होंने एक डांस रिऐलिटी शो में हिस्सा लिया और उसकी विजेता भी बनीं।ऐश्वर्या नेशनल अवार्ड जीतने वाली तमिल भाषी फ़िल्म ‘काका मुत्ती’ का हिस्सा थीं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म थी जिसे साल 2015 में बेस्ट चिल्ड्रन’स फ़िल्म का नेशनल अवार्ड मिला था। ऐश्वर्या ने ना कि सिर्फ़ एक्टिंग और डांसिंग में अपना करियर बनाया बल्कि वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने तमिल की कई फ़िल्मों में गाना गाया है।ऐश्वर्या रजनीकांत की बहुत बड़ी फैन हैं। इन्होंने धनुष के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है। ऐश्वर्या को भले ही हिंदी कम आती हैं मगर उनके ‘डैडी’ के को-स्टार का कहना है कि फ़िल्म देखकर आपको बिल्कुल नहीं लगेगा कि यह लड़की रियल लाइफ में हिंदी बोलने में अटकती है।

अर्जुन ने यह भी कहा था कि, ” पहले मुझे लगा कि वो इस फ़िल्म में कैसे काम करेंगी क्यूंकि उनकी हिंदी बहुत कमज़ोर है मगर, इनकी एक्टिंग इतनी बेहतरीन है कि इनकी हिंदी पर ध्यान ही नहीं जाता।”साल 2010 में ऐश्वर्या ने अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। बीते 7 सालों में ऐश्वर्या ने तमिल इंडस्ट्री में तो अपने पैर जमा ही लिए हैं और अब बॉलीवुड में भी क़दम रख रही हैं। अब देखना यह है कि बॉलीवुड प्रेमी ऐश्वर्या को कितना पसंद करते हैं!

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *