Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाैदह वर्ष की अायु में बना पायलट

 

८ सितम्बर

 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले चौदह वर्षीय भारतवंशी किशोर मंसूर अनीस सबसे कम उम्र के पायलट बन गए हैं। अनीस ने यह उपलब्धि कनाडा में एक इंजन वाले विमान को उड़ाकर हासिल की। उन्होंने करीब दस मिनट तक विमान उड़ाया।

कक्षा नौ में पढ़ने वाले अनीस को पिछले सप्ताह कनाडा की एएए एविएशन फ्लाइट अकादमी ने इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र में लिखा है, ‘अनीस ने 14 साल की उम्र में लेंगले रीजनल एयरपोर्ट से सफलतापूर्वक विमान उड़ाकर अपनी पहली एकल उड़ान पूरी की।’ इस उपलब्धि के बाद यूएई लौटे अनीस ने दावा किया कि उन्होंने सबसे कम समय (25 घंटे) का प्रशिक्षण लेकर यह कारनामा किया है। सबसे कम उम्र के पायलट के मामले में अनीस ने अमेरिका और जर्मनी के पायलटों का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 34 घंटे का प्रशिक्षण लेने के बाद विमान उड़ाया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *