जिसने मुझे गद्दार कहा, आज वही मेरा पीछा कर रहे हैं : उपेन्द्र यादव
वीरगन्ज, २३ भाद्र । संघीय साजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि आज फोरम नेपाल की मुद्दा ने आज जीत लिया है । उनका कहना है कि निर्वाचन में सहभागी होने का जो निर्णय पार्टी ने किया, वह सही प्रमाणित हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘उस समय मुझे मधेश विरोधी और गद्दार कहनेवाले आज मेरा ही पीछा कर रहे हैं और निर्वाचन में सहभागी हो रहे हैं । यह हमारे जीत है और मेरे लिए गर्व की बात है ।’ वीरगवंज में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात बताया है ।
अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘कल तक जो निर्वाचन के विरोध में बात कर रहे थे और निर्वाचन के पक्ष में बोलनेवालों को गद्दार कहते थे, आज ही निर्वाचन में सहभागी होकर गद्दार साबित हुए हैं ।’ उनका मानना है कि मधेश आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धी को रक्षा करने के लिए निर्वाचन में सहभागी होने का दूसरा विकल्प नहीं था । अध्यक्ष यादव ने दावा किया है कि दो नम्बर प्रदेश में फोरम नेपाल ही प्रथम पार्टी बनेगी ।

