रौतहट में उम्मीदवार की फायल ही गायब
रौतहट, २३ भाद्र । रौतहट में एक उम्मीदवार का मनोनय फायल ही गायब हुआ है । प्राप्त समाचार के अनुसार जिला के फतुवा विजयपुर नगरपालिका के वार्ड अध्यक्ष के दावेदार प्रमोद पासवान की फायल गायब हुआ है । पासवमान ने माओवादी केन्द्र के तरफ से उम्मीदवारी दर्ता किया था । पासवान ने कहा है– ‘रात ९ बजे तक लाइन में खड़ा होकर मनोनयन दर्ता किया, लेकिन अभी मेरा फायल ही नहीं है ।’
पासवान का आरोप है कि निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों के मिलिभगत में नियतवश फायल गायब किया गया है । फायल गायव होने के कारण माओवादी कार्यकर्ताओं ने विजयपुर निर्वाचन अधिकृत कार्यालय को घेराऊ किया है । इधर विजय निर्वाचन कार्यालय ने फायल गायब होने की जानकारी जिला को दिया है ।

