पाँच करोड ७५ लाख २९ हजार ६०० राजस्व संकलन
पोखरा ।
९ सितम्बर
जिला प्रशासन कार्यालय कास्की ने आव २०७३/७४ के असार मसान्त तक पाँच करोड ७५ लाख २९ हजार ६०० राजस्व संकलन किया है ।
कार्यालय ने राहदानी वितरण से ही मात्र चार करोड ४७ लाख ७५ हजार ५०० राजस्व संकलन किया है यह जानकारी कार्यालय के लेखा अधिकृत महेश सिग्देल ने दी ।
इसी तरह प्रशासनिक दण्ड जुरमाना से करिब ९३ लाख ९१ हजार, फाराम अाैर रजिस्ट्रेशन दस्तुर से १६ लाख ५३ हजार, न्यायिक दण्ड जुरमाना से ११ लाख ३८ हजार, हातहतियार नवीकरण से पाँच लाख नौ हजार तथा अन्य प्रशासनिक दस्तुर से ६२ हजार ८०० राजस्व संकलन किया है ।

