Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ले जा रहा था, ८८ केजी सोना, जानीय कौन हैं इसका मालिक

 

काठमांडू, २० भाद्र ।
नेपाल पुलिस के महानगरीय अपराध महाशाखा ने सोमबार क्षेत्रबाटी से ८८ केजी सोना बरामद किया । बरामद सोना की बाजार मूल्य ४३ करोड है । लेकिन उस सोने की मालिक कौन है, यह बहस का विषय बन रहा है, सभी का अनुमान अपना–अपना है । लेकिन एक तथ्य सामने आया है कि ८८ केजी सोना के मालिक नेपाली नागरिक नहीं, चिनिया नागरिक हैं । पान विई मिङ और उनके पत्नी याङ वेन विङ ही इस सोना की असली मालिक हैं । सोना की तस्करी में संलग्न यह चिनियां दम्पत्ति काठमांडू, ठमेल स्थित ‘काठमांडू वन’ नामक होटल के सञ्चालक भी हैं । बताया जाता है कि सोना तस्करी को मूल उद्देश्य बना कर ही इन्हों ने यह होटल सञ्चालन में लाया है । उन लोगों ने वि.सं. २०७० साल में्र कम्पनी रजिष्ट्रार कार्यालय में होटल दर्ता कर सञ्चालन में लाया है । लेकिन होटल सञ्चालन की जिम्मेदारी नेपाली नागरिक मोहन श्रेष्ठ को दिया गया है ।

यह भी पढें   महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन


पुलिस का कहना है कि तस्करी में संलग्न चिनियाँ और नेपाल के जानेमाने उद्योगी–व्यवसायी विमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल और दीपक मल्होत्रा के बीच निकट संबध हैं । बताया जाता है कि ८८ केजी सेना और नेपाली व्यावसायियों के बीच कोई कनेक्सन है या नहीं, इसके संबंध में पुलिस अनुसन्धान कर रहा है । चीन के तिब्बत होकर नेपाल आने वाले अवैध सोना काठमांडू वान होटल में लाकर जमा करते हैं और उपर्युक्त समय पर पुलिस के बच कर उसे भारत पहुँचाया जाता है । बताया जाता है कि सोना की तस्करी में पुलिस डिमार्टमेन्ट के कुछ उच्च अधिकारियों का भी हाथ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed