Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रा.डॉ.उषा ठाकुर गोकर्ण में नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती पर सम्मानित

 

काठमांडू, 20 जून। प्रा. डॉ. उषा ठाकुर को आज गोकर्ण में आयोजित नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती समारोह के अवसर पर ‘योगी नरहरि नाथ अभिनंदन पत्र‘ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान योगी नरहरि नाथ आध्यात्मिक परिषद द्वारा आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में गोकर्णेश्वर नगरपालिकाका मेयर ने प्रा. डॉ. उषा ठाकुर को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक योगदान की सराहना की।

यह भी पढें   आठ राजनीतिक दलों ने बनाया ‘अग्रगामी मोर्चा’

इस अवसर पर नायब बहादुर शाह के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी वक्ताओं ने प्रकाश डाला। समारोह में समाज, शिक्षा, संस्कृति और अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com