Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज* *16 जून 2026* *भरतपुर, चितवन: नारायणी नदी के तट पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

 

बीरगंज, 16 जून 2026 । भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा 16 जून 2026 को चितवन जिले के भरतपुर स्थित नारायणी नदी के तट पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि* माननीय सहकारी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुश्री बिनु राय माँझी रहीं। कार्यक्रम की *अध्यक्षता* भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने की।

इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथियों* में चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी श्री गणेश अर्याल, पुलिस अधीक्षक, चितवन तथा राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग, चितवन के एसपी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

कार्यक्रम में नेपाल-भारत मैत्री संघ, पतंजलि योग समिति, उद्योग एवं वाणिज्य संघ, आर्ट ऑफ लिविंग, भूतपूर्व सैनिक संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है जो आज वैश्विक कल्याण का माध्यम बन चुकी है और भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करती है।

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सुश्री बिनु राई माँझी ने भी अपने संबोधन में योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग तनावमुक्त समाज के निर्माण तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन कराया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। नारायणी नदी के सुरम्य तट पर आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को प्रकृति के साथ जुड़कर योग का अनुभव प्रदान किया।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com