Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोहिंग्या आतंकवादियों ने एक महीने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम घाेषणा की

 

१० सितम्बर

म्यांमार की सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले रोहिंग्या आतंकवादियों ने एक महीने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा की है। अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) का यह संघर्ष विराम रविवार से लागू होगा।

आतंकी संगठन ने म्यांमार के हिंसाग्रस्त प्रांत रखाइन में सहायता समूहों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को मदद पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। ध्यान रहे कि 25 अगस्त को एआरएसए आतंकवादियों द्वारा तीस पुलिस चौकियों और एक सैन्य ठिकाने पर हमला करने के बाद म्यामांर की सेना ने दहशतगर्दो के खिलाफ जोरदार अभियान चला रखा है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नेदरलैंड्स की हार, मोरक्को का अंतिम १६ में प्रवेश

इसके चलते करीब तीन लाख रोहिंग्या मुसलमानों ने म्यांमार के रखाइन प्रांत से भागकर पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण ले रखी है। रखाइन के विभिन्न हिस्सों में भी करीब तीस हजार रोहिंग्या बेघर हो गए हैं। एआरएसए की ओर से शनिवार को जानकारी बयान में संघर्ष विराम की घोषणा की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed