Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैक्सिकाे में हर तरफ माैत का मंजर रिक्टर स्केल पर 8.2 की तीव्रता से आए भूकंप को मेक्सिको के पिछले सौ साल के इतिहास का सबसे भीषण माना जा रहा है।

 

 ९ सितम्बर

मेक्सिको में भूकंप से हर तरफ तबाही का मंजर, 61 की मौत

मेक्सिको सिटी, रायटर। मेक्सिको में आए भीषण भूकंप में अब तक 61 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। ढाई सौ से ज्यादा लोग घायल हैं। दर्जनों मकान मलबे में तब्दील हो चुके हैं। भयभीत लोग पार्क या फिर सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं। ओक्साका और चियापास प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओक्साका में शवों को दफनाने के लिए ताबूत तक नहीं मिल रहे हैं।

रिक्टर स्केल पर 8.2 की तीव्रता से आए भूकंप को मेक्सिको के पिछले सौ साल के इतिहास का सबसे भीषण माना जा रहा है। भूकंप के झटके ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में भी महसूस किए गए हैं। न्यूजीलैंड और फिलीपींस अलर्ट पर हैं। मेक्सिको में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। ओक्साका के जुचितान शहर में दर्जनों मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं। टाउन हॉल, एक होटल, चर्च, बार और कई अन्य भवन धराशायी हुए दिख रहे हैं।

राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो बचाव कार्य की निगरानी के लिए शहर पहुंच चुके हैं। मेयर ग्लोरिया सांचेज ने इसे जुचितान के इतिहास का सबसे भयानक पल बताया है। हर तरफ टूटे घर और क्षतिग्रस्त वाहन विनाश की कहानी बयां कर रहे हैं। जीसस मेंडोजा (53) ने बताया कि भूकंप आने पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे उनके छत के ऊपर से ट्रेन गुजर रही हो। कपड़े से ढके रिश्तेदार के शव की निगरानी कर रहीं अलमा रोसा ने बताया कि वह ताबूत खरीदने गई थीं, लेकिन मरने वालों की तादाद ज्यादा होने की वजह से नहीं मिला।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com