अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशाला का विकास करने की जरूरत : प्रम देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० सितंबर ।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा— “नेपाल में ही अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशाला का विकास करने की जरूरत है ।”
आज नेपाल विज्ञान तथा प्रविधि प्रज्ञा प्रतिष्ठान (नास्ट) की चालीसवीं प्राज्ञ सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री देउवा ने कहा कि संसार के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किए जा सकने वाली प्रयोगशाला की स्थापना करने के लिए नास्ट को दीर्घकालीन योजना लानी होगी ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि नेपाल की ही युवा जनशक्ति अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में बेहतर काम कर रही है, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के काम नेपाल में ही सृजित होने चाहिए । प्रधानमंत्री देउवा नास्ट के कुलपति भी हैं ।

