Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुजफ्फरपुर : बेलगाम ट्रक ने पुलिस टीम को रौंदा, हादसे में 5 जवान की मौत

 

*मुजफ्फरपुर.मधुरेश*– मुजफ्फरपुर-मोतिहारी नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा रविवार की देर रात पानापुर ओपी क्षेत्र के अकुराहां ढाला के समीप हुआ है. इस भीषण हादसे में चार पुलिस जवानों के साथ ही एक चालक की मौत हो गई. मरने वालो में तीन सिपाही, एक हवलदार व एक चालक शामिल है। हादसे में मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद व पानापुर ओपी प्रभारी डीएन झा गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों घायलों को मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.जहां डीएसपी की हालत चिंताजनक बनी हुई है. मृत जवानों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. यह हादसा तब हुआ जब देर रात पुलिस टीम मोतीपुर से लौट रही थी. इसी दौरान पानापुर के अकुराहां ढाला के पास पुलिस वाहन जांच करने लगी. घटना के वक्त पुलिस एक जाइलो गाडी़ की जांच कर रही थी. उसी वक्त पुलिस टीम को हरियाणा नम्बर के एक ट्रक ने रौंद दिया.घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में अफरातफरी मच गई. मुजफ्फरपुर के डीआईजी अनिल कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र सिंह एवं एसएसपी विवेक कुमार बैरिया स्थित नर्सिंग होम पहुंचे गये.
हादसे में मारे गए जवानों की पहचान विश्वमोहन शर्मा, विजय चौधरी, मुन्ना चौधरी एवं फरमान अंसारी के रूप में की गई है. जबकि पांचवे शव की पहचान जाइलो के चालक के रूप में हुई है. इस घटना से बिहार का पुलिस महकमा स्तब्ध है.

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *