विश्व बैंक नें भुकंपोत्तर पुनर्निर्माण के लिए दिया १ अरब ५ करोड़ रुपए के अनुदान

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ सितंबर ।
आज प्रधानमंत्री कार्यालय सिंहदरबार में हुई बैठक ने भूकंपोत्तर पुनर्निर्माण के लिए विश्व बैंक की ओर से दिए जाने वाले १ अरब ५ करोड़ रुपए के अनुदान को स्वीकार करने का निर्णय किया ।
साथ ही बैठक ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री के शरीक होने के प्रस्ताव को भी पारित किया, ये जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा संचार मंत्री मोहन बहादुर बस्नेत ने दी ।

