पड़ोसी देशों के साथ संबन्ध को नए आयाम स्थापीत करने की जरुरत हैं : केपी ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ सितंबर ।
नेकपा एमालें के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली ने कहा की टकराव में न जाकर दों देशों के बिच रहें मित्रवत और समान संबन्ध को बरकरार रखतें हुए नेपाल को अपने हित में काम करने की जरुरत हैं ।
एमालें केन्द्रीय कार्यालय धूम्रबाराही में आज आयोजीत कार्यक्रम में अध्यक्ष ओली ने कहा की पुरानी मानसिकता और व्यवहार में बदलाव लाकर पड़ोसी देशों के साथ के संबन्ध को नए आयाम के साथ स्थापीत करने की जरुरत हैं ।
अध्यक्ष ओली ने नेपाल में डुबान की समस्या सृजीत न करने और सिमा स्तम्भ को अपने मन मुताबिक इधर उधर नकरने का मित्रराष्ट्र भारत से आग्रह किया ।

