Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोटेकोशी बाढ़ – मृत्यु होने वालों की संख्या ७२ पहुँची

 

काठमांडू, भाद्र १० – रसुवा स्थित भोटेकोशी में आई बाढ़ के कारण मृत्यु होने वालों की संख्या ७२ पहुँच गई है । प्रहरी प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अबतक ७२ लोगों के शव बरामद हुए हैं । रसुवा, नुवाकोट, धादिङ और चितवन स्थित नदी तटिय क्षेत्रों में शव बरामद हुए हैं । शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है । बाढ़ में फंसकर ४४ प्रहरी कर्मचारी लापता हैं । बुधवार की सुबह लगभग ९ बजे के आसपास चीन के तिब्बत की ओर से आई ल्हेन्दे नदी की बाढ़ रसुवा के भोटेकोशी में मिल गई । इस बाढ़ से भारी क्षति पहुँची है । बाढ़ के कारण रसुवा के टिमुरे और मैलुङ में कार्यरत सशस्त्र प्रहरी कर्मचारी भी लापता हैं ।
बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों का अभी भी सुरक्षाकर्मी बचाव कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com