गौर नगरपालिका में कांग्रेस और फोरम नेपाल के बीच चुनावी तालमेल
रौतहट, २७ भाद्र । रौतहट जिला स्थित गौर नगरपालिका में नेपाली कांग्रेस और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के बीच चुनावी तालमेल की गई है । आश्वनी २ गते के लिए तय स्थानीय निर्वाचन के लिए यह गठबन्धन हुई है । नेपाली कांग्रेस और फोरम नेपाल के बीच की गई सहमति के अनुसार नेपाली कांग्रेस फोरम नेपाल के उम्मेदवार गौरीशंकर प्रसाद यादव को समर्थन करेगा और फोरम नेपाल कांग्रेस के उम्मीदवार वीरबहादुर साह को ।

उममेयर साह के अनुसार अब दोनों पार्टी संयुक्त रुप में मतदाताओं के साथ मत मागने के लिए जाएंगे । तालमेल मेयर और उप–मेयर पदके लिए किया गया है । अन्य पदों में दोनों पार्टी से अपने–अपने उम्मीदवार मतदातओं के पास जाएंगे । गठबन्धन के बाद दोनों पार्टी ने दावा किया है कि अब वे शक्तिशाली हो गए है और जीत सुनिश्चि हो गया है ।

