Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जितिया के अवसर पर भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 

माला मिश्रा, बिराटनगर । मिथिला के पावन पर्व जितिया को ले महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।इस अवसर पर भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।
अतैक लहंगा नै पहिरब दरभंगा स मंगा दिय …एहेन कठोर भेलौ हमरा बिसैरिये गैलो …..घुँघटा उठाई दियौ न सजन जी ….आदि मनमोहक मैथिली गीतों से बिराटनगर का रोडशेष चौक गुंजायमान रहा ।मौका था सामाजिक संस्था अप्पन बिरातगढ परोपकार समाज के द्वारा आयोजित जितिया पर्व समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का ।सुपौल के बीरपुर से पहुंची मिथिलांचल की चर्चित व कोशी कोकिला के नाम से प्रसिद्ध अतिथि गायिका स्नेहा झा द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे लोगों को झुमाया
कार्यक्रम की शुरुआत स्नेहा झा और माला मिश्रा ने संयुक्त रूप से स्वागत गीत मंगलमय दिन आज पाहुन छ थी आयल …गाकर माहौल को मिथिलामय किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के आपूर्ति मंत्री शिव कुमार मंडल,मैथिली भाषा संस्कृति के साथ साथ नेपाली भाषा साहित्य के प्रकांड विद्वान डॉ.राजेन्द्र बिमल मौजूद थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी वन्दना चौधरी ने की वहीं संचालन प्रकाश प्रेमी, माला मिश्रा, अजित झा ने सँयुक्त रूप से की ।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजिका वसुन्धरा झा ने की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने मैथिल महिलाओं की एकजुटता व भाषा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये आयोजित कार्यक्रम पर प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में कई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दिया ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभासद जयराम यादव,ताराचंद खेतान,नीरा भगत,सूची चौधरी ,प्रवीण नारायण चौधरी, गुड्डू ठाकुर, प्रेम सुमन ने भी अपने विचार रखें ।आभा अनुपमा,भाग्य श्री झा ,बिमला पोद्दार ,बिभा दास , आशा झा,प्रीति झा,नवीन झा,ब्रह्मदेव यादव सहित समाज के अन्य कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com