Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम्रपाली दुबे ने लंदन में चुपचाप शादी रचाई

 

पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग लंदन में की जा रही हैं। फिल्म में एक सीन ऐसा भी हैं जिसमे दिनेश लाल यादव लंदन में आम्रपाली दुबे से शादी करते नज़र आने वाले हैं।
इस फिल्म के निर्माता सोनू खत्री, सुरज खड़का और मंदार कुमल है जबकि फिल्म का निर्देशन चंद्रा पंत द्वारा किया जा रहा हैं।



इससे पहले हॉट अदाकारा आम्रपाली दुबे ने इसी फिल्म में हेलीकॉप्टर द्वारा एक जबरदस्त सीन फिल्माया हैं। सीन के जरिये आम्रपाली हेलीकॉप्टर में जाकर कुछ अलग करने वाली हैं। भोजपुरी फिल्मो में ऐसे सीन बहुत कम देखे जाते हैं और दर्शको के लिए ये सीन फिल्म में काफी मजेदार होगा।

Loading…


फ़िल्म में सबसे हिट जोड़ी के नाम से प्रसिद्ध निरहुआ और आम्रपाली एक बार फिर दिखाई देंगे। भोजपुरी जगत के जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने फ़िल्म की कहानी लिखी है। ‘निरहुआ चलल लंदन’ ना सिर्फ एक बड़े बजट की फ़िल्म है बल्कि कई देशों के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग भी की जा रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com