Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कॉमेडी शो बंद होने से दुखी हैं लता दीदी, कपिल ने कहा- जल्द लौटेंगे

 

मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर कपिल शर्मा का शो ऑफ एयर होने से काफी दुखी हैं. उन्होंने कहा, ‘वो कई घरों में खुशियां और हंसी लेकर आए. यह सुनना बेहद निराशाजनक है कि उनका शो अब प्रसारित नहीं हो रहा है.’ उन्होंने कहा, मैं दुआ करती हूं कि वो ठीक हों और उनका शो जल्दी वापस लौटे.

डीएन से कपिल ने कहा, मैं लता दीदी को बताना चाहता हूं कि हमारा शो जल्द ही पहले से ज्यादा बेहतर होकर लौटेगा. मैं 40 दिनों की आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए यहां आया हुआ हूं. कहा, ‘अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं जल्द ही पहले से बेहतर होकर लौटूंगा.’ कपिल इस वक्त बेंगलुरु में हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *