माेटापे का तेज राैशनी से कनेक्शन
१३ सितम्बर
अाजकल माेटापे से सभी परेशान रहते हैं अाैर कई तरह के उपाय करते हैं । शाेध में एक नई बात सामने अाई है ।
क्या आप कभी सोचा है कि तेज रोशनी और मोटापे के बीच कोई संबंध हो सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा किए एक नवीन अध्ययन में इस तरह की बात सामने आई है। अध्ययन में बताया गया है कि सोते वक्त कमरे में बहुत अधिक रोशनी महिलाओं में वजन बढ़ाने की वजह होती है।
लंदन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च के प्राध्यापक एंटनी स्वेर्डलॉ के मुताबिक, हमें हमारे अध्ययन में रोशनी और मोटापे के बीच के संबंध बेहद पहेलीनुमा नजर आए।
इस अध्ययन में 40 साल की 1,13,000 से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया। बकौल स्वीरडलॉ, उपापचय की प्रक्रिया शरीर में चक्रिय लय से प्रभावित होती है जो कि सोने, जगने और रोशनी से संबंधित है।
ब्रिटेन के ब्रेकथ्रू ब्रेस्ट कैंसर में शोध अधिकारी मैथ्यू लैम के मुताबिक, नई खोज जानवरों पर किए गए अध्ययन के नतीजों को बल देता है, जिसमें यह दिखाया गया है कि रोशनी, सिरकैडियन लय और उपापचय किसी न किसी रूप से एकदूसरे से जुड़े हुए हैं।


