काठमांडू नेशनल मेडिकल कॉलेज का सम्बन्धन खारीज
काठमांडू, २२ भाद्र । त्रिभुवन विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद् बैैठक ने काठमांडू नेशनल मेडकल कॉलेज का सम्बन्धन खारीज करने का निर्णय लिया है । त्रिभुवन विश्वविद्यालय द्वारा गठित ३ छानबिन समति द्वारा तैयार किया गया प्रतिवेदन के अनुसार उक्त कॉलेज को खारीज करने का निर्णय हुआ है । प्रतिवेदन में कहा गया है कि काठमांडू नेशनल मेडिकल कॉलेज ने कॉलेज सञ्चालन के लिए न्यूनतम मापदण्ड को पूरी नई की है ।

छानबिन समिति ने बुधबार कॉलेज निरीक्षण किया था । छानबिन समिति के संयोजक तथा सह–प्राध्यापक सनत देवकोटा का कहा है कि कॉलेज सञ्चालन के लिए स्वास्थ्य मन्त्रालय से भी अनुमति नहीं लिया गया है । उन्होंने ने यह भी कहा कि कॉलेज सञ्चालन के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है । त्रिवी सभा तथा कार्यकारी परिषद् ने अस्पताल वैध है या नहीं, इसमें छानबिन करने के लिए देवकोटा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के डा. प्रशान्त भट्ट और परशुराम कोइराला सदस्यीय छानबिन समति गठन किया था ।

