Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रादेशिक प्रशासक नियुक्ति रुकना चाहिए ः भीम रावल

 

काठमांडू, २२ भाद्र । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष भीम रावल ने कहा है कि सरकार अपनी मनमानी से प्रादेशिक प्रशासक नियुक्त कर रहा है । इस कदम को विरोध करते हुए उन्होंने कहा है– ‘यह हरकत तत्काल रुकना चाहिए, नहीं तो वर्तमान सरकार की विकल्प में एमाले प्रस्तुत होगी ।’ काठमांडू में बुधबार आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नेता रावलले यह बात बताया है ।
उन्होंने आगे कहा है कि वर्तमान सरकार अब सिर्फ चार महिना के लिए है, इस सरकार को कोई भी प्रादेशिक प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है । नेता रावल का कहना है कि प्रादेशिक प्रशासक नियुक्ति से पूर्व, प्रमुख प्रतिपक्षी दल से परामर्श करना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘सरकारी मनमानी को एमाले प्रतिवाद करता है, हम अप्रिय निर्णय लेने के लिए भी बाध्य हो जाते हैं, ऐसी नौबत न आए ।’ नेता रावल ने आगे कहा है कि निर्वाचन तिथि घोषणा होकर निर्वाचन आचारसंहिता लागू हो चुका है, ऐसी अवस्था में कर्मचारियों को तबादला तथा बढ़ोत्तरी करना गैरकानुनी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *