महोत्तरी : काँग्रेस चुनावी सभा (जानिए किस नेता नें क्या कहा ?)
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ सितबंर ।
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने मधेशियों के अधिकार दिलाने को लेकर कांग्रेस को प्रयत्नशील बताया । आज महोत्तरी के जलेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता पौडेल ने कहा कि एमाले, माओवादी, राजपा लगायत दल देश में सिर्फ समस्या उत्पन्न करने का काम ही कर रहे हैं ।
कार्यक्रम में कांग्रेस महामंत्री डॉ. शशांक कोइराला ने कहा कि मधेशियों के अधिकार के मुद्दे को नेपाली कांग्रेस ने उठाया है और कांग्रेस के नेताओंने अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष किया है ।


