Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका काे राख में बदलने की उत्तर काेरिया की धमकी

 

१४ सितम्बर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ताजा प्रतिबंधों से बौखलाए उत्तर कोरिया ने अमेरिका को राख में तब्दील करने और जापान के द्वीपों को डुबोकर उसे छोटा करने की धमकी दी है। छठे परमाणु परीक्षण के चलते सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया को होने वाले तेल निर्यात को 30 फीसद कम किया है।

उत्तर कोरिया के बारे प्रचार करने वाली एशिया-पैसीफिक पीस कमेटी ने प्रतिबंध लगाने के लिए सुरक्षा परिषद की भी कड़ी निंदा की है। कहा है कि यह राक्षस का हथियार है। यह अमेरिका के हाथों बिके हुए देशों का जमावड़ा है, जिनसे अमेरिका अपनी मर्जी के मुताबिक फैसले कराता है।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए पर जारी बयान में कमेटी ने कहा है कि पास में जापान की मौजूदगी भी हमें नहीं चाहिए। उसके चार द्वीपों को भी परमाणु बम के हमले से खत्म कर देंगे। जबकि अमेरिका को अंधेरे और राख में बदल देंगे।

ताजा बयान में जापान को अमेरिका के इशारे पर नाचने वाले बताया गया है। जापान ने उत्तर कोरिया के ताजा बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्य कैबिनेट सेक्रेटरी योशीहिदे सुगा ने कहा है कि इस तरह के भड़कावे वाले बयानों से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
 बातचीत से निपटाई जाए कोरियाई प्रायद्वीप की समस्या
इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कोरियाई प्रायद्वीप की समस्या के राजनीतिक समाधान पर जोर दिया है। कहा है कि हाल के महीनों में वहां के हालात में तेजी से गिरावट आई है। बैलेस्टिक मिसाइलों और परमाणु परीक्षण से हालात टकराव की तरफ बढ़े हैं। उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। अब संबद्ध पक्षों को बातचीत से मतभेद खत्म करने चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com