Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक का Bonfire एप ग्रुप वीडियो चैट की देगा सुविधा

 

१४ सितम्बर

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक अपने यूजर्स का अनुभव बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स और एप लॉन्च करती रहती है। अब फेसबुक ने Bonfire एप को पेश कर दिया है। यह एक ग्रुप वीडियो चैट एप है। इसे जल्द ही वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो इसे फिलहाल दानिश एप स्टोर पर जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर Bonfire एप है क्या और यह कैसे काम करती है।

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

क्या है Bonfire एप और कैसे करती है काम?

यह एप 8 लोगों यूजर्स को एक साथ वीडियो चैट करने की सुविधा देती है। इसमें रियल टाइम स्पेशल इफेक्ट्स और फिल्टर्स दिए गए हैं। यह इफेक्ट्स और फिल्टर्स इंस्टाग्राम और स्नैपचैट की ही तरह हैं। यह एप फेसबुक मैसेंजर के जरिए यूजर को सीधे वीडियो चैट से कनेक्ट होने का मौका देता है। इसके लिए आपको अलग से Bonfire एप इंस्टॉल करने की जरुरत नहीं है। अभी के लिए इस एप को केवल डेनमार्क में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे वैश्विक तौर पर पेश किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *