बालीवुड में दस्तक दे रही है चंकी पांडे की बेटी अनन्या
१४ सितम्बर
बॉलीवुड में स्टारकिड्स और स्टारडॉटर्स का बोलबाला है। जब भी ये बाहर पार्टी करने या फिर स्पॉट किए जाते हैं तो सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होने लगती हैं। स्टारडॉटर्स की लिस्ट में एक और नाम चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी है।
बॉलीवुड में आख़िरी पास्ता के नाम से फेमस चंकी पांडे की बेटी अनन्या इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। अनन्या को लेकर ख़बर यह है कि, वो जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अनन्या स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के दूसरे भाग से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। पिता चंकी और मां भावना पांडे अपनी बेटी को अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग कराने के साथ प्रमोट भी कर रहे हैं। ट्विटर से इंस्टाग्राम तक तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती हैं


