Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री ने डायरेक्टर पर लगाया रेप का आरोप

 

गुरुवार को फिल्मों में काम करने वाली एक लड़की ने फिल्म निर्देशक और उसके एक साथी पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भी इस युवती की तहरीर पर धारा 376 ,511 ,354 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले के मुकदमा दर्ज होने के बाद जो राज सामने आए वो और भी चौंकाने वाले थे। सूत्रों की माने तो इन दिनों वाराणसी से सटे हुए जिले चंदौली में दिल्ली और मुंबई से ऐसे ही जूनियर एक्ट्रेस को बुलाकर ब्लू फिल्मो का धंधा भी चलाया जा रहा हैं। हलाकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी साफ कहने से बच रही है।

लोकेशन दिखाने के बहाने बुलाया दरसअल रीना (काल्पनिक नाम) ने कल अलीनगर थाने में इसी इलाके के रहने वाले फिल्म के निर्देशक संजीव शर्मा और उसके एक साथी ज्ञानचंद्र पर मुकदमा दर्ज करते हुए अपनी तहरीर में लिखा हैं कि कल वो कुछ लोगो के साथ अलीनगर में लोकेशन देखने के लिए साथ में गई थी। बातों-बातों में संजीव ने रीना को अपने घर वालो से मिलाने के लिए कहा और अपनी बाइक कर बैठा लिए यही नहीं उसी बाइक पर ज्ञानचंद्र भी बैठ गया। बाइक से वहां से निकलने के बाद जब सुनसान जगह दिखाई दिया तो दोनों ने गाड़ी रोका और रीना के साथ रेप की कोशिश करने लगे।

आरोपियों ने दी ये सफाई वही पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद संजीव और ज्ञानचंद्र ने मीडिया के सामने सफाई दते हुए कहा की हम तीनों ने चंदौली के बाईपास के पास साथ में शराब पीया जिसके बाद रीना ने बाईपास के पास बाइक से घूमने की इच्छा जाहिर की। मैं बाइक चला रहा था और बाइक असंतुलित होकर गिर गई जिसमें रीना को चोट आयी। हमने उसका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में कराया। लेकिन न जाने क्यों उसने थाने में जाकर हम लोगो के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज करा दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *